आजमगढ़ : महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न को रोकने हेतु महिलाओं का किया गया जागरुक

प्रेस नोट
आजमगढ़ 23 दिसम्बर– महिला कल्याण विभाग आजमगढ़ द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न को रोकने हेतु महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम-2013 के अन्तर्गत स्थानीय एवं आन्तरिक परिवाद समितियों का एक दिवसीय शक्ति कार्यशाला/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में कराया गया।
कार्यशाला में स्थानीय एवं आन्तरिक परिवाद समिति के सदस्यों को बताया गया कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनयम, 2013 महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 अधिनियमित किया गया है। इसी के साथ ही महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर हो रहे लैंगिक उत्पीड़न के निवारण हेतु चर्चा गयी।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-23.12.2023——–