*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद में 31 अक्टूबर, 1 व 2 नवंबर को लगेगा विधानसभा वार वृहद रोजगार मेला; आजमगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, तीन स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला*

जनपद में 31 अक्टूबर, 1 व 2 नवंबर को लगेगा विधानसभा वार वृहद रोजगार मेला

आजमगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, तीन स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला

आजमगढ़ 24 अक्टूबर 2026//
सहायक निदेशक सेवा योजना राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज, 01 नवंबर 2026 को पटेल मेमोरियल इण्टर कालेज अतरौलिया एवं 02 नवंबर 2026 को कृषक इण्टर कालेज सर्वोदय नगर मार्टिनगंज दीदारगंज जनपद आजमगढ़ में एक दिवसीय विधानसभवार वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

जनपद के ऐसे बेरोजगार युवक/युवतियां जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई०टी०आई०, पॉलिटेक्निक, स्नातक, परास्नातक हैं एवं जिनकी आयु सीमा 18-45 वर्ष के बीच है, मेले में प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में अन्नपूर्णा रिक्रूटमेंट रिसर्च सेन्टर, डिक्सन टेक्नालॉजी लि०, एन०एस०डी०सी० इन्टरनेशनल लि०, एशियन इलेक्ट्रानिक कम्पनी, डस्की स्टालिन एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सर्विस प्रा०लि० टीआरएस कन्सलटेन्सी सल्यूश श्री गणेशा कन्सलटेन्सी एण्ड मैनपॉवर सर्विस सहित प्रत्येक रोजगार मेले में नीजि क्षेत्र की लगभग 25-30 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। जिनका वेतन 12000 से 35000 रु0 तक है।

मेले में प्रतिभाग करने के लिए सभी बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे) पर क्लिक कर विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई०डी० का प्रयोग कर आन-लाईन/ऑफ लाइन आवेदन करते हुये अवसर का लाभ उठाये। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं हैं।