भदोही : अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गुरुकुलम शिक्षण संस्थान जखांव, गोपीगंज में आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया सम्बोधित
◆अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गुरुकुलम शिक्षण संस्थान जखांव, गोपीगंज में आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया सम्बोधित
◆पुलिस की कार्यप्रणाली व कानूनी प्रावधानों के सम्बंध में जानकारी देकर किया गया जागरूक
◆किसी भी आपात स्थिति में विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों के उपयोग हेतु किया गया प्रेरित
आज दिनांक-18.03.2024 को गुरुकुलम शिक्षण संस्थान जखांव, गोपीगंज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में डॉ0 तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधन के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली व कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरुक किया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थित में छात्र/छात्राओं को संचालित विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों-112, 1090 आदि पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। लोक सेवक के जनता के प्रति कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। किसी व्यक्ति की मदद के लिए हम सभी को तत्पर रहना चाहिए। हम अपनी पहचान छुपाते हुए घटना की जानकारी पुलिस में दे सकते हैं। हेल्प लाईन नंबरों के माध्यम से सूचना देकर पुलिस से त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।






