प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-31.03.2024
थाना बक्सा, जौनपुर।
थाना बक्सा पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर, श्री परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में वारण्टी/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मय हमराही पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 83/2024 धारा 302/201 भादवि के वांछित अभियुक्तों 1. सतीश यादव उर्फ बबलू पुत्र मोतीलाल व 2. मोतीलाल यादव पुत्र स्व0 रामबुझारत निवासीगण हरिबल्लमपुर थाना बक्सा जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर थाना बक्सा क्षेत्र अंतगर्त फतेहगंज बाजार से आज दिनांक 31.03.2024 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12.03.2024 को श्री योगेन्द्र यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम कचगांव राजेपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि प्रार्थी के जीजा सतीश यादव नि0 हरिबल्लमपुर थाना बक्सा द्वारा प्रार्थी के बहन रेखा की तबियत खराब होने पर दवा ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है, जिसके संबंध प्रार्थी द्वारा मृत्यु के वास्तविक जानकारी हेतु पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराने के संबंध में थाना स्थानीय को प्रार्थना पत्र दिया गया, प्रार्थी योगेन्द्र यादव के प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया तो ज्ञात हुआ कि प्रार्थी योगेन्द्र के बहन की हत्या गला दबाकर की गयी है। जिसके संबंध में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर हत्या मे शामिल अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सतीश यादव उर्फ बबलू पुत्र मोतीलाल निवासी हरिबल्लमपुर थाना बक्सा जौनपुर।
2. मोतीलाल यादव पुत्र स्व0 रामबुझारत निवासी हरिबल्लमपुर थाना बक्सा जौनपुर।
पंजीकृत मु0अ0स0–—
1. मु0अ0सं0 0083/2024 धारा 302/201 भा.द.वि. थाना बक्सा जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह थाना बक्सा जौनपुर।
2. का0 निशान्त राय थाना बक्सा जौनपुर।
3. का0 समर विजय थाना बक्सा जौनपुर।