आजमगढ़ : नाबालिग को भगाने वाला सहयोगी साथ गिरफ्तार

थाना- मेंहनगर
नाबालिग को भगाने वाला सहयोगी साथ गिरफ्तार

पूर्व की घटना- दिनांक 05.04.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि मेरी पुत्री को अभियुक्त घनश्याम यादव पुत्र धंन्जय यादव निवासी पन्दहा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ दिनांक 04-04/2024 को बहला फुसला कर भाग ले गया। मेरी पुत्री को भगाने मे घनश्याम की माँ व घनश्याम की भाभी (शिवा की पत्नी) का सहयोग है।
➡ लगभग 25 दिन पूर्व घनश्याम ने वादिनी की लडकी की जबरदस्ती भगाने की धमकी दिया था और वादिनी उसकी माँ व भाभी से पूछने गयी थी तो गाली गुत्ता देते हुए भगा दिये। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 124/24 धारा 363/366/504/506/120B भादवि बनाम 1.घनश्याम यादव पुत्र धनन्जय यादव, 2.घनश्याम की माँ नाम अज्ञात पत्नी धनन्जय, 3.घनश्याम की भाभी नाम अज्ञात पत्नी शिवा निवासी पन्दहा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 21.04.2024 को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1. घनश्याम यादव उर्घ घन्जय पुत्र स्व0 राजनाथ निवासी पन्दहा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़, 2.राजू यादव उर्फ कुलकुल यादव पुत्र स्व0 हीरा यादव निवासी तिलमापुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को नवनिर्मित अस्पताल ग्राम पन्दहा से समय करीब 13.10 बजे से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. घनश्याम यादव उर्घ घन्जय पुत्र स्व0 राजनाथ निवासी पन्दहा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़,
2.राजू यादव उर्फ कुलकुल यादव पुत्र स्व0 हीरा यादव निवासी तिलमापुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 124/24 धारा 363/366/504/506/120B/368/376 भादवि व 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास– मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम– व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव, हे0का0 दयाशंकर यादव, म0का0 सुमन यादव थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।