बलिया : थाना दुबहड पुलिस व एसओजी/सर्विलांस सेल बलिया की संयुक्त टीम द्वारा 02 मैजिक वाहन पर गोवंश लाद कर ले जा रहे 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 राशि गोवंश बरामद ।
प्रेस नोट – जनपद बलिया
दिनांक-21.04.2024
थाना दुबहड पुलिस व एसओजी/सर्विलांस सेल बलिया की संयुक्त टीम द्वारा 02 मैजिक वाहन पर गोवंश लाद कर ले जा रहे 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 राशि गोवंश बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल निर्देशन में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।
दिनांक 21.04.2024 को थानाध्यक्ष दुबहड़ श्री अजय कुमार त्रिपाठी मय हमराह व स्वाट टीम/सर्विलांस टीम प्रभारी नि0 श्री विश्वानाथ मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर थाना क्षेत्र दुबहड़ के उदयपुरा स्थित चन्द्रशेखर आई0टी0आई0 कालेज के सामने से समय करीब 08.00 बजे सुबह* 02 नफर अभियुक्तों 1. नारायण वर्मा पुत्र हरिनाथ वर्मा निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया 2. आशुतोष यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया को क्रमशः मैजिक वाहन न0 UP-60 AT- 3074 पर लदे 01 राशि गाय व मैजिक न0 UP60BT 1043 पर 02 राशि गाय को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे गोवंश को बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल पण्डुआ वध हेतु ले जा रहे थे । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना दुबहड पर मु0अ0सं0- 72/2024 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर वाया मा0 न्यायालय जेल भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग—
1.मु0अ0सं0- 72/2024 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.नारायण वर्मा पुत्र हरिनाथ वर्मा निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया
2.आशुतोष यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया
आपराधिक इतिहास अभि0 नारायण वर्मा उपरोक्त –
1.मु0अ0सं0 62/2022 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।
बरामदगीः-
1. 03 राशि गोवंश
2. मैजिक वाहन रजि0नं0- UP 60 AT 3074
3. मैजिक वाहन रजि0नं0 UP60BT 1043
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.थानाध्यक्ष दुबहड़ श्री अजय कुमार त्रिपाठी
2. नि0 श्री विश्वानाथ यादव प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस सेल बलिया
3. हे0का0जसवीर सिंह स्वाट टीम बलिया
4.हे0का0 राकेश कुमार यादव स्वाट टीम बलिया
5. हे0का0 लवकेश पाठक स्वाट टीम बलिया
6.का0 रोहित यादव सर्विलांस सेल बलिया
7.का0 विकास सिंह सर्विलांस सेल बलिया
8.का0 विनोद रघुबंशी सर्विलांस सेल बलिया
9.का0अर्जुन यादव सर्विलांस सेल बलिया
10.का0 महेश कुमार स्वाट टीम बलिया
11.का0 शशिभूषण स्वाट टीम बलिया
12. का0 मंजीत यादव स्वाट टीम बलिया
13.का0 आशीष पाण्डेय, का0 सर्वजीत यादव थाना दुबहड़ बलिया ।






