प्रकाशनॉर्थ
—————
सत्र 2024 – 25 मे बैडमिंटन की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु खिलाड़ियों की बी ए आई आईडी अनिवार्य l
जिला बैडमिंटन संघ आजमगढ़ की एक विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय बैडमिंटन संघ एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ ने मूल जन्मतिथि फ्रॉड को रोकने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं जो कि निम्नवत है:-
1. बैडमिंटन एसोसिएसन ऑफ इंडिया के निर्धारित प्रोफार्मा पर फोटोग्राफ l
2. एल के जी से वर्तमान अध्यनरत कक्षा का विवरण l
3. जन्म के वर्ष में ही रजिस्ट्रेशनl
4. मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा पर जारी उम्र प्रमाण पत्र l
5. ₹3000 का डिमांड ड्राफ्ट जो कि भारतीय बैडमिंटन संघ नई दिल्ली मे देय होl
6. अभिभावक द्वारा नोटरी शपथ पत्रl
देश में बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों उनके तथाकथित प्रशिक्षकों अभिभावकों आदि द्वारा खिलाड़ियों की उम्र में हेरा फेरी कर उन्हें कम उम्र के खिलाड़ियों के साथ खेल कर जीतने का जो खेल चल रहा था, उसको रोकने के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ ने कड़े कदम उठाए हैं l उसी कड़ी में अब नई बी ए आई आईडी अब उपरोक्त औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही जारी की जाएगीl सर्वप्रथम खिलाड़ी को अपने गृह जनपद के सचिव से प्रति हस्ताक्षरित कराकर यह आवेदन उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ को भेजना होगा जहां से उसकी जांच कर सचिव उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ उसे भारतीय बैडमिंटन संघ को अग्रसरित करेंगे, जहां से की आईडी जारी होगीl
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ डीपी राय एवं सचिव डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जिला बैडमिंटन संघ आजमगढ़ ने भी यह निश्चय किया है कि भारतीय बैडमिंटन संघ के दिशा निर्देश के क्रम में अब हम जनपद में भी उन्हीं खिलाड़ियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग की अनुमति देंगे जो उपरोक्त प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे एवं सिर्फ स्तरीय खिलाड़ियो को ही स्टेट एवं अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु आगे भेजा जाएगाl
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2024 25 के लिए आजमगढ़ जनपद के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया गया हैl रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही जनपद से लेकर राष्ट्र स्तर तक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगेl जो भी खिलाड़ी प्रतियोगी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहते हैं वह शीघ्र ही श्री पवन पांडे से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैंl
इसी कड़ी में आगे जानकारी देते हुए डॉ पीयूष कुमार सिंह ने बताया की भारतीय बैडमिंटन संघ अनाधिकृत प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी प्रशिक्षकों तथा तकनीकी अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई करेगा अतः कोई भी खिलाड़ी सिर्फ जनपद स्टेट या अखिल भारतीय स्तर पर संगठन से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में ही प्रतिभा करेंl
डॉ पीयूष कुमार सिंह
सचिव






