आजमगढ़: छेड़खानी का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति
थाना- कप्तानगंज
छेड़खानी का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
दिनांक 23.04.2024 को वादी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक- 22.04.2024 को समय करीब- 12 बजे रात्रि में आरोपी बिन्दु राजभर पुत्र रामलखन राजभर पासीपुर उर्फ रसूलपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की लड़की जो घर के छत पर सो रही थी के साथ छेड़खानी किया तथा हल्ला गुहार करने पर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 123/24 धारा- 354, 504, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 24.04.2024 को उ0 नि0 अंगद सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बिन्दु राजभर पुत्र रामलखन राजभर पासीपुर उर्फ रसूलपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को काशी करवट मोड़ कप्तानगंज से नियमानुसार समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. बिन्दु राजभर पुत्र रामलखन राजभर पासीपुर उर्फ रसूलपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 123/2024 धारा-354,504 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 अंगद सिंह यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़