आजमगढ़ : सांसद डिंपल यादव करेंगी दो चुनावी सभा! वही सरायमीर में पूर्व CM अखिलेश तो सगड़ी में सीएम योगी किये जनसभा को संबोधित
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। योगी आदित्यनाथ एक हफ्ते में तीसरी बार जनसभा को संबोधित करने मंगलवार को पहुंचेंगे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव इस लोकसभा चुनाव में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ दो बार जनपद में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। पहली बार 16 मई को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के गंधुवई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया था। इसके बाद 19 मई को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के मेंहनगर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। अब मंगलवार को उनके द्वारा एक बार फिर से आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।





