आजमगढ़ : धार्मिक भावनाओं पर आहत पहुँचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपप्णी करने वाला गिरफ्तार

थाना जहानागंज
धार्मिक भावनाओं पर आहत पहुँचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपप्णी करने वाला गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
दिनांक 03.08.2024 को थाना स्थानीय के वादी उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता थाना जहानागंज आजमगढ़ ने थाना उपस्थित आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि आरोपी सुधीर कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी करपिया थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर आपत्ति जनक टिप्पणी करना ,उक्त पोस्ट को sudheer-bhai-0007 से धार्मिक भवनाओ को ठेस पहुचाने की नियत से पोस्ट किया गया, के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0-405/24 धारा 299/353(2)/196 BNS बनाम सुधीर कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी करपिया थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ दिनांक 03.08.2024 को पंजीकृत होकर विवेचना व0उ0नि0 ह्रदयानन्द पाठक के द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनाँक 04.08.2024 को उ0नि0 ह्रदयानन्द पाठक मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 1. सुधीर कुमार पुत्र मनोज कुमार उम्र करीब 25 वर्ष नि0 करपिया जहानागंज जनपद आजमगढ़ को ग्राम करपिया 6 लेन पुल के से समय करीब 11.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0-405/24 धारा 299/353(2)/196 BNS थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः
1- सुधीर कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी करपिया थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण INFINIX एन्ड्रायड मोबाईल
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1.उ0नि0 ह्रदयानन्द पाठक थाना जहानागंज आजमगढ़
2. हे0का0 अनिल कुमार थाना जहानागंज आजमगढ़
3. का0 विनोद यादव थाना जहानागंज आजमगढ़