पूर्व की घटना- अवगत कराना है कि दिनांक 25.02.2024 को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह ने ग्राम बढहलगंज से प्रतिन्धित पशुओं का मांस बेचन वाले अभियुक्तों 1- अकरम उर्फ दानिश S/O यासिन सा0 चिरैयाकोट थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, 2- यासीन पुत्र स्व0 मजीद निवासी चिरैयाकोट थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को 25 किलोग्राम मांस व बेचनें में प्रयोगार्थ सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त के क्रम में-
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा पशु तस्करी व गोवध कर प्रतिन्धित पशुओं का मांस बेचने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट के आधार पर जिला अधिकारी आजमगढ़ महोदय द्वारा दिनांक 30.08.2024 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया तथा दिनांक 31.08.2024 को वादी मुकदमा प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता की तहरीर पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 466/24 धारा 2(B)(1)/3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट बनाम 1. अकरम उर्फ दानिश S/O यासिन सा0 चिरैयाकोट थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ 2. यासीन पुत्र स्व0 मजीद निवासी चिरैयाकोट थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 01.09.2024 को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता व उ0नि0 ओमप्रकाय यादव मय हमराह, द्वारा उपरोक्त गैंगेस्टर के मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तों 1. अकरम उर्फ दानिश S/O यासिन सा0 चिरैयाकोट थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ 2. यासीन पुत्र स्व0 मजीद निवासी चिरैयाकोट थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को भोपतपुर नहर पुलिया के पास से समय करीब 13.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अकरम के पास से 01 चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अकरम के विरुद्ध थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 470/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
आपराधिक इतिहास–
अकरम उर्फ दानिश S/O यासिन
क्र0सं मु0अ0स0 धारा नाम थाना जनपद
1 466/24 2(b)(1) 3(1) up गैंगेस्टर act जहानागंज आजमगढ़
2 470/24 4/25 आर्म्स एक्ट जहानागंज आजमगढ़
3 79/24 3/5/8 गोव वध नि0अधि0 जहानागंज आजमगढ़
यासीन पुत्र स्व0 मजीद
क्र0स0 मु0अ0स0 धारा नाम थाना जनपद
1 466/24 2(b)(1) 3(1) up गैंगेस्टर act जहानागंज आजमगढ़
2 79/24 3/5/8 गोव वध नि0अधि0 जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- प्र0नि0 जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता, उ0नि0 ओम प्रकाश यादव, हे0का0 मो0 ताबिश, हे0का0 गणेश सिंह, हे0का0 रमाशंकर यादव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।





