आजमगढ़: उप-निरीक्षक थाना सिधारी से पदोन्नत होकर बने निरीक्षक थाना सिधारी को पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप जनपद आजमगढ़ के पुलिस उप-निरीक्षक भगत सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ को पुलिस निरीक्षक थाना सिधारी आजमगढ़ के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी, जिसके क्रम में आज दिनांक- 06.11.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय आजमगढ़ में उप-निरीक्षक (थाना सिधारी) भगत सिंह के कंधों पर तीन स्टार लगाकर बधाई दी गयी।







