TV 20 news llJAUNPUR: ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ व थाना चन्दवक पुलिस की संयुक्त टीम ने 82 किग्रा गांजा व स्कार्पियों वाहन के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया

थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ व थाना चन्दवक पुलिस की संयुक्त टीम ने 82 किग्रा गांजा व स्कार्पियों वाहन के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा स्वापक औषधि व मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत महोदय के निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक दर्शन यादव प्रभारी ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ मय हमराह व थानाध्यक्ष चन्दवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज दिनांक-17.11.2024 को थाना चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बजरंग नगर के पास से अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र श्री अमरेन्द्र सिंह निवासी विशुनपुर लेवरुवा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को 82.00 किग्रा नाजायज गाँजा के साथ मय एक मोबाइल ओप्पो ,एक चार पहिया वाहन स्कार्पियो UP 65 DZ 3099 सहित समय 07.05 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.हेमन्त सिंह पुत्र श्री अमरेन्द्र सिंह निवासी विशुनपुर लेवरुवा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-274/24 धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना चंदवक जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.82.00 किग्रा नाजायज गाँजा
2.एक मोबाइल ओप्पो
3.एक चार पहिया वाहन स्कार्पियो UP 65 DZ 3099
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1.निरीक्षक श्री दर्शन यादव प्रभारी ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ मय हमराह।
2.श्री बृजेश कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 श्री राजेश राम थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 मुन्ना यादव थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
5.का0 प्रदीप कुमार थाना चंदवक जनपद जौनपुर।