TV 20 NEWS || JAUNPUR: थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा अपहरण/अपहरण में सहयोग करने वाले 02 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 18.11.2024
थाना- शाहगंज जनपद-जौनपुर
थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा अपहरण/अपहरण में सहयोग करने वाले 02 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
डा0 अजय पाल शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, श्री अरविन्द कुमार वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज, श्री अजीत सिंह चौहान के निर्देशन व निकट पर्वेक्षण में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 315/2024 धारा 137(2),87,61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में वांछित अभियुक्त मो0 जाहिद पुत्र समीम निवासी हुब्बीगंज राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ व अभियुक्ता समा फातिमा पत्नी मो0 जाहिद निवासी हुब्बीगंज राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक 18.11.2024 को रोडवेज शाहगंज से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता
1.मो0 जाहिद पुत्र समीम निवासी हुब्बीगंज राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2.समा फातिमा पत्नी मो0 जाहिद निवासी हुब्बीगंज राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 315/2024 धारा 137(2),87,61(2) भारतीय न्याय थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.SHO दीपेन्द्र सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2.उ0नि0 अशोक कुमार सिंह, हे0कां0 अरूण कुमार सिंह, कां0 गोविंद सिंह, म0आ0 मीना सोनकर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर