AZAMGARH: महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित
आजमगढ़ 22 नवम्बर– उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/ आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/ निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
उक्त के क्रम में माह नवम्बर के दिनांक 27 नवम्बर 2024 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में सर्किट हाउस आजमगढ़ में महिला जनसुनवाई की जायेगी एवं तत्पश्चात महिला बन्दी गृहों, बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-22.11.2024——–