*TV 20 NEWS||*BALLIA: यात जागरुकता माह में GIC स्कूल में छात्रों को पम्पलेट वितरित,छात्रों को किया गया जागरुक ||

यातायात जागरुकता माह के दौरान यातायात प्रभारी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत GIC स्कूल में छात्रों को पम्पलेट वितरित करते हुये यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरुक~

बिना हेलमेट के वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की गयी ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2024 के दृष्टिगत आमजन मानस को यातायात नियमों के बारें में अधिक से अधिक जागरुक करने व वाहन दुर्घटनाओं मे कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में यातायात जागरुकता माह नवम्बर-2024 के रुप में एक वृहद जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 22.11.2024 को प्रभारी यातायात श्री समद खान द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत GIC स्कूल में जाकर छात्रो को पम्पलेट वितरित कर यातायात के नियमों के बारे मे विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हें बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, खतरनाक ढंग से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की गयी व यातायात नियमों के पालन हेतु छात्रों को शपथ दिलायी गयी । अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देकर जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया ।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रभारी यातायात श्री समद खान, GIC स्कूल के अध्यापकगण के साथ साथ यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।