TV20 NEWS*||*LUCKNOW:कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण कांड के मुख्य सरगना को लगी गोली… लवी गैंग से जुड़े हैं तार!

लखनऊ। प्रदेश के मेरठ में कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने वाले आरोपी अर्जुन कर्णवाल को पुलिस गिरफ्तार किया है। मेडिकल चेकअप कराने ले जाते वक्त आरोपी ने भागने की कोशिश की। उसने दरोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस और आरोपी में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें अर्जुन घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश अर्जुन सुनील पाल अपहरण कांड का मुख्य सरगना है। पुलिस ने अपहरण केस में इस्तेमाल की गई कार और वसूली गई फिरौती में से 2.25 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदमाश अर्जुन को लालकुर्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मेडिकल चेकअप के लिए जाते वक्त वह पुलिस अभिरक्षा से भगा रहा था। उसे इलाज के लिए मेरठ के पीएल अस्पताल में भर्ती किया गया है।इससे पहले पुलिस ने एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण मामले का खुलासा किया था। इस केस में 6 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार किया था। इनमें सार्थक चौधरी, अजीम, सहाबुद्दीन और शशांक शामिल हैं। गैंग का मुख्य सरगना लवी फरार चल रहा है। दोनों ही अपहरण केस एक जैसे थे। दोनों कलाकरों को इवेंट के लिए बुलाया गया था। जब वह दिल्ली आए तो उनको प्लानिंग के तहत किडनैप किया गया। कॉमेडियन सुनील पाल ने खुद को किडनैप होने के आरोप लगाए थे। पुलिस इसकी जांच कर ही रही थी तब एक ऑडियो वायरल हुई, जिसमें लोगों ने इसे हिट होने की स्क्रिप्ट बताई। सनसनी तब फैली जब इसी तरह कलाकार मुश्ताक खान ने मुंबई जाकर खुद के अपहरण की बात कही। पुलिस ने जांच की तो पाया कि मामला सही है। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की। शनिवार को पुलिस को इस केस में कामयाबी मिली जब मुश्ताक खान अपहरण केस के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेरठ पुलिस ने सुनील पाल अपहरण केस के आरोपी अर्जुन कर्णवाल को गिरफ्तार किया है।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot