*TV 20 NEWS || JAUNPUR: थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ किया गया गिरफ्तार*
प्रेस-नोट
दिनांक 14.01.2025
थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक बरसठी, श्री राजेश यादव के नेतृत्व मे निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा दिनांक 11.01.2025 को खण्ड शिक्षा अधिकारी बरसठी के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी हुए कम्प्यूटर उपकरण व दिनांक 26.12.2024 को केशव प्रसाद मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा ग्राम सरसरा थाना बरसठी जौनपुर के पम्पींसेट का स्टेपलाइजर चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1.निलेश उर्फ धीरज बिन्द पुत्र महेन्द्र कुमार बिन्द निवासी ग्राम हसियाँ थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष, 2. श्रीतम मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य नि0 सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष, 3. गोविन्द बिन्द पुत्र सुबाष चन्द बिन्द निवासी सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष, 4. पवन बिन्द पुत्र गंगाप्रसाद बिन्द निवासी सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को अस्पताल मोड़ सरसरा से 7 सीपीयू, 08 मानिटर, 03 प्रिन्टर तथा 1570 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवऱण-
1. निलेश उर्फ धीरज बिन्द पुत्र महेन्द्र कुमार बिन्द निवासी ग्राम हसियाँ थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2. श्रीतम मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य नि0 सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
3. गोविन्द बिन्द पुत्र सुबाष चन्द बिन्द निवासी सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
4. पवन बिन्द पुत्र गंगाप्रसाद बिन्द निवासी सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0स0-343/24 धारा 305(a),317(2) भादवि थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2. मु0अ0स0-007/25 धारा 305(e),331(4),317(2) बी0एन0एस0 थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण–
1. 07 सीपीयू, 08 मानिटर, 03 प्रिन्टर तथा 1570 रूपये नगद बरामद।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2. निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर
3. उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना बरसठी जनपद जौनपुर
4. उ0नि0 श्री छितेश्वरनाथ तिवारी थाना बरसठी जनपद जौनपुर
5. हे0का0 अखिलेश कुमार यादव, हे0का0 रामेश्वर यादव, का0 ओमप्रकाश यादव, का0 रघुराज सिंह, का0 शेरबहादुर यादव, का0 संदीप पटेल थाना बरसठी जनपद जौनपुर





