*TV 20 NEWS ll BALLIA:एस.पी बलिया द्वारा ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड में समस्त अधि0/कर्मचारीगण को अपने मताधिकार का प्रयोग के सम्बन्ध में दिलायी गयी शपथ*
प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक- 25.01.2025
एस.पी बलिया द्वारा ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड में समस्त अधि0/कर्मचारीगण को अपने मताधिकार का प्रयोग के सम्बन्ध में दिलायी गयी शपथ ।
आज दिनांक-25 जनवरी 2025 को ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाईन क्वाटर गार्ड में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को अपने मताधिकार का प्रयोग के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी ।
पुलिस कार्यालय बलिया में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर द्वारा पुलिस कार्यालय बलिया में नियुक्त समस्त अधि0/कर्मचरीगण को मताधिकार का प्रयोग के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी ।
शपथ-
हम भारत के नागरिक , लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।
इसके साथ ही जनपद समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने अपने थानों पर नियुक्त समस्त अधि0/कर्मचारीगण को ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी ।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस ।





