TV20 NEWS || AZAMGARH, आजमगढ़: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पान बरेजा निर्माण कार्यक्रम

आजमगढ़ 31 जनवरी– जिला उद्यान अधिकारी श्री हरिशंकर राम ने बताया है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना- रफ्तार पान विकास योजना (2024-25) के अन्तर्गत जनपद को 250, 500, 750 एवं 1000 वर्ग मी० बरेजा निर्माण कार्यक्रम के भौतिक लक्ष्य लक्षित है। जिसमें पान बरेजा 250 वर्ग मी0 का भौतिक लक्ष्य 04, जिसकी कुल लागत रू0 25226, पान बरेजा 500 वर्ग मी0 का भौतिक लक्ष्य 05, जिसकी कुल लागत रू0 50452, पान बरेजा 750 वर्ग मी0 का भौतिक लक्ष्य 02, जिसकी कुल लागत रू0 75680 एवं पान बरेजा 1000 वर्ग मी0 का भौतिक लक्ष्य 10, जिसकी कुल लागत रू0 100906 है। योजना में बरेजा निर्माण पर अनुमन्य सहायता 50 प्रतिशत देय है।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए www.dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा, पंजीकरण के उपरान्त प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर चयन होगें। कार्यक्रम में सभी वर्ग के लाभार्थी पात्र होगें। स्वयं का सिंचाई साधन हो, अभिरूचि रखने वाले कृषकों को वरीयता देय है। आवेदन के साथ भू-अभिलेख, स्वंय का बैंक खाता, सम्पर्क नं०, पहचान हेतु आधार कार्ड की उपलब्धता आवश्यक है। कार्यक्रम में पान की देशी बंग्ला, मघई, बनारसी, रामटेक, कपूरी उन्नतशील प्रजातियों की खेती पर अनुदान अनुमन्य होगा। लाभार्थी अपने संतुष्टि के अनुसार आवश्यक निवेश स्वयं क्रय करेगें। अनुमन्य सहायता की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से चयनित लाभार्थी कृषकों को उनके बैंक खाते में हस्तान्तरित होगें।