TV 20 NEWSll AZAMGARH, मुख्यालय महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या ए0डी0जी0-म0स0प्र0-व-10/2022 व मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
*प्रेस नोट*
दिनांक 10.02.2025 को निदेशक, मुख्यालय महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या ए0डी0जी0-म0स0प्र0-व-10/2022 व मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली संलग्न पत्र संख्या 1601/45/2025/Child Labour/NCPCR/DD 37519 के द्वारा अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुर्नवास, किशोर श्रम उन्मूलन हेतु बच्चों और किशोरों को बालश्रम से बचाने एवं पूर्नवास अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी. अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र अहरौला के कस्बा अहरौला,कस्बा फूलवरियां व माहुल के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, ढ़ाबों/रेस्टोरेंट ऑटो मोबाइल की दुकानों, गैराजों पर सघन चेकिंग किया गया । उक्त अभियान के दौरान *कुल 10 बाल श्रमिकों* को कार्य करते हुए पाया गया । मौके पर कार्य कर रहे बाल श्रमिकों को उनके परिजनों को बुलवाकर चेतावनी देते हुए उनकी सुपुर्दगी में दिया गया तथा हिदायत दी गयी कि बच्चों से भविष्य मे बालश्रम न करायें तथा सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन करने के संबंध में श्रमविभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई । संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों/ जनता के लोगों को बालश्रम न कराने पर जोर दिया गया तथा सार्वजनिक स्थानों/ मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट/ढ़ाबा, ब्रेकरी, आटो मोबाइल की दुकान, गैराज आदि स्थानों पर बालश्रम न कराने से सम्बन्धित पोस्टर चस्पा कर तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1930,1098,1076,181 आदि के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक किया गया ।
उक्त बालश्रम उन्मूलन अभियान में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारीगण-
1.श्री रोहित प्रताप, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़ ।
2.श्री विशाल श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़ ।
3.प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा, थाना एएचटी आजमगढ़ ।
4.उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव, थाना एएचटी आजमगढ़ ।
5. का0 रोहित मिश्र, थाना एएचटी आजमगढ़ ।
6.क0आ0 विनोद कुमार, श्रम विभाग आजमगढ़ ।






