दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से बेड, खिड़कियां और घर की कई चीजें हिलने लगीं। नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे भूकंप का सेंटर था। गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, खास बात ये रही है कि इस भूकंप से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ।