*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आज़मगढ़ में सैनिक बंधु बैठक आयोजित, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा*

प्रेस नोट
आजमगढ़ 16 अप्रैल– जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम मे मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), पुलिस अधीक्षक (यातायात) तथा विंग कमान्डर कुमार राजीव रंजन (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आजमगढ़ ने संबोधित किया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने अपने सम्बोधन मे पूर्व सैनिकों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके हितांे के प्रति ज़िला प्रशासन की कटिबद्धतता को प्रकट किया। पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने पूर्व सैनिकों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमान्डर कुमार राजीव रंजन (अ0प्रा0) ने पूर्व सैनिकों को राज्य सैनिक निदेशालय उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, श्री विवेक त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक (यातायात) तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-16.04.2025——–