*TV 20 NEWS ll AZAMGARH : थाना रानी की सरायः जनसेवा केन्द्र से चोरी गये रूपये के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद*
6. थाना रानी की सरायः जनसेवा केन्द्र से चोरी गये रूपये के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद ।
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-
दिनांक 18.04.2025 को वादी चन्दन शर्मा पुत्र उमाशंकर शर्मा कस्बा रानी की सराय जनपद आजमगढ द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया कि मेरी निजामबाद मोड स्थित कस्बा रानी की सराय मे जनसेवा केन्द्र व फोटो कापी की दुकान है । आज दिनांक 18.4.2025 समय 1.30 बजे मै खाना खाने के दुकान के बने पीछे कमरे मे गया था कि एक व्यक्ति दुकान के अन्दर घुस कर काउण्टर मे से बारह सौ रुपया चुरा लिया व अन्य काउण्टर खोलने लगा । खट पट की आवाज सुनकर मै दुकान की ओर आया तो वह मुझे देखकर बाहर की ओर काले रंग की पल्सर से भाग जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 106/25 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. हैदर अली मंसूरी द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 19.04.2025 को उ0नि0 हैदर अली मंसूरी, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान कस्बा रानी की सराय में ग्राहक सेवा केन्द्र से चोरी करने वाले व्यक्ति मो0 कलाम पुत्र स्व. इस्लामुद्दीन निवासी म0नं0 304 दरगाह रोड खाली सेठ चाल थाना भिवण्डी सीटी जिला थाणे महाराष्ट्र स्थायी पता कस्बा गौरा बादशाहपुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर को चोरी गये 1200 रुपये के साथ समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग/ आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0स0 106/25 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना रानी की सराय आजमगढ़
2- मु.अ.स. 02/2000 धारा 379/34 भादवि थाना भिवण्डी सिटी जनपद थाने सिटी महाराष्ट्र
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-मो0कलाम पुत्र स्व.इस्लामुद्दीन निवासी म0नं0 304 दरगाह रोड खाली सेठ चाल थाना भिवण्डी सीटी जिला थाणे महाराष्ट्र स्थायी पता कस्बा गौरा बादशाहपुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर
बरामदगी –
1- चोरी का 1200
2- घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर सायकिल पल्सर ब्लैक कलर की






