*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना- जीयनपुरः मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 25.04.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी है।
01.थाना- जीयनपुरः मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार ।
अवगत कराना है कि दिनांक- 22.04.2025 को विपक्षी गोवर्धन यादव पुत्र खरपत्तू निवासी सुखपुरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा विजय पुत्र छत्रधारी निवासी बेलसर जमीन बेलसर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ व एक ड्राइवर मन्नान पुत्र खालिक निवासी समुद्रपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0स0 350/2025 धारा 115(2)/351(2)/352BNS व 3(1)द/3(1)ध/3(2)5A SC/ST ACT पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 25.04.2025 को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गोवर्धन यादव पुत्र खरपत्तू निवासी सुखपुर मसोना थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 24 वर्ष को जमीन मेघई नरैना गाँव मे जाने वाले गेट के पास से नियमानुसार समय 12.45 बजे अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद कारतूस .315 बोर बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 155/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0स 155/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 2/2020 धारा 304B/498Aभादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़
2.मु0अ0स0 236/2024 धारा 323/498A/504/506भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़
3.मु0अ0स0 350/2025 धारा 115(2)/351(2)/352BNS व 3(1)द/3(1)ध/3(2)5A SC/ST ACT थाना जीयनपुर आजमगढ़
4. मु0अ0स 155/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़





