*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में 14 जुलाई को रोजगार मेला, 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस पर भव्य कार्यक्रम*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।

——————————-

 

आजमगढ़ 11 जुलाई– मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना ने बताया है कि उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 14 जुलाई को राजकीय आईटीआई परिसर हर्रा की चुंगी सदर आजमगढ़ में वृहद रोजगार मेला एवं दिनांक 15 जुलाई 2025 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर हरिऔध कला केन्द्र निकट विकास भवन आजमगढ़ में वृहद जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

उन्होने बताया कि दिनांक 15 जुलाई को हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रातः 10ः00 बजे मा0 मंत्रीगण/सांसदगण/ विधायकगण/जन प्रतिनिधिगण/जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन किया जायेगा। 10ः30 बजे कार्यक्रम का शुभारम्भ, 10ः40 बजे दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) के प्रचार हेतु लघु फिल्म का प्र्रस्तुतिकरण, 10ः45 बजे उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की उपलब्धियों का वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतिकरण, 10ः50 बजे विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जनपद की उपलब्धियों/भविष्य की संभावनाओं का प्रस्तुतिकरण, 11ः10 बजे दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य (डीडीयूजीकेवाई) एवं अन्य योजनाओं के केन्द्रों/आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण, 11ः30 बजे जनपद मे प्रशिक्षण प्रदान कर रहे प्रशिक्षण प्रदाता डीडीयूजीकेवाई एवं अन्य केन्द्रों/आईटीआई द्वारा सेवायोजित कुल (न्यूनतम) सर्वश्रेष्ठ 11 को कौशल यूथ आईकॉन का सम्मान दिया जायेगा। 11ः50 बजे जनपद में सर्वश्रेष्ठ सेवायोजित युवाओं द्वारा अनुभव साझा किया जायेगा। 12ः15 बजे 14 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले में नियक्ति प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों से (न्यूनतम) 11 को नियक्ति पत्र का वितरण मा0 जन प्रतिनिधियों द्वारा वितरित किया जायेगा। 12ः30 बजे जनपद में डीडीयूजीकेवाई एवं अन्य योजनाओं/आईटीआई के अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं को सम्मानित किया जायेगा। 12ः35 बजे जनपद में स्थापित महत्वपूर्ण उद्योगों के प्रतिनिधियों का सम्मान, 12ः40 बजे जिलाधिकारी महोदय का उद्बोधन, 15ः55 बजे मा0 जन प्रतिनिधियों का उद्बोधन निर्धारित किया गया है।

 

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-11.07.2025——–