*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना अतरौलियाः गैर इरादतन हत्या के 04 आरोपी अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास व 1,30,500/- रुपये के अर्थदण्ड*
प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 11.07.2025, जनपद आजमगढ़
*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 04 आरोपी अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय द्वारा गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास व 130500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
थाना अतरौलियाः गैर इरादतन हत्या के 04 आरोपी अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास व 1,30,500/- रुपये के अर्थदण्ड ।
➡ दिनांक- 28.06.2018 को वादी मुकदमा मिथलेश वर्मा पुत्र चन्द्रकान्त निवासी अटहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक- 27.06.2018 को अभियुक्तगण 1. घनश्याम वर्मा पुत्र पराग वर्मा 2. संगम वर्मा पुत्र पराग वर्मा निवासीगण अटहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 3. बृजेन्द्र वर्मा पुत्र किशुनराज निवासी किमामपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर 4. प्रमोद वर्मा पुत्र विक्रम वर्मा निवासी वहतियावार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ने वादी के माताजी प्रभावती देवी को जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी व भाले से मार कर घायल कर देना जिससे इलाज के दौरान मृत्यु हो जाना ।
➡ अभियुक्तो के विरूद्ध थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 141/2018 धारा-324,307,304, 352,504,34 भादवि पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 11 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡ जिसके क्रम में दिनांक- 11.07.2025 को मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/FTC-2 कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. घनश्याम वर्मा पुत्र पराग वर्मा 2. संगम वर्मा पुत्र पराग वर्मा निवासीगण अटहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 3. बृजेन्द्र वर्मा पुत्र किशुनराज निवासी किमामपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर 4. प्रमोद वर्मा पुत्र विक्रम वर्मा निवासी वहतियावार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास व 1,30,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।






