*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना मुबारकपुरः हत्या के प्रयास में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना मुबारकपुरः हत्या के प्रयास में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना–
अवगत कराना है कि दिनांक 19.07.2025 को वादी मुकदमा अब्दुलसमद पुत्र हाजी मु0 जमीर निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.07.2025 को क्रिकेट खेलने की बात के विवाद को लेकर वादी मुकदमा के लड़के अजीमुर्रहमान को विपक्षीगण 1) तारिकमहमूद (2) वामिक महमूद (3) अताउर्हमान पुत्र हाजी इऱशाद अहमद (4) महमूदलहसन पुत्र हाजी इरशाद अहमद (5) ज्याउर्हमान पुत्र हाजी इरशाद अहमद निवासी इब्राहीमपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डो एवं लात घूंसा एवं चाकू से मार कर घायल कर देना एवं जान से मारने की धमकी देने के समबन्ध मे दाखिल किये जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 315/2025 धारा 3(5),115(2),352,351(3),109 BNS पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 22.07.2025 को ग्राम इब्राहीमपुर मे क्रिकेट खेलने के बात को लेकर हुए मार पीट की घटना के वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के निर्देशन मे व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह पुलिस बल के मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम इब्राहीमपुर स्थित राधाकृष्ण मन्दिर के पास वाहन का इन्तेजार कर रहे अभियुक्तगण 1. महमुदूल हसन पुत्र स्व0 इरशाद अहमद, निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 51 वर्ष 2. अताउर्रहमान पुत्र स्व0 इरशाद अहमद, निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 35 वर्ष 3. वामिक महमूद पुत्र महमुदूल हसन, निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 21 वर्ष को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछकर समय करीब 07.35 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. महमुदूल हसन पुत्र स्व0 इरशाद अहमद, निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 51 वर्ष
2. अताउर्रहमान पुत्र स्व0 इरशाद अहमद, निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 35 वर्ष
3. वामिक महमूद पुत्र महमुदूल हसन, निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 21 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 315/2025 धारा 3(5),115(2),352,351(3),109 BNS थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह हे0का0 जयराम तिवारी, का0 राहुल गौड़ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ