*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में जल संचय–जन भागीदारी 2.0 अभियान शुरू, 21 मार्च 2026 तक चलेगा कार्यक्रम*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————
आजमगढ़ 22 जुलाई– मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना ने बताया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात के भाषण और जनशक्ति जल शक्ति हेतु जन भागीदारी की अपील के क्रम मे राष्ट्रीय जल मिशन की प्रमुख पहल जल शक्ति अभियानः कैच द रेन को प्रारम्भ किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय आधारित जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
उन्होने बताया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के Whole-of-Government and Whole-of-Society दृष्टिकोण तथा सूरत और नवसारी (दक्षिण गुजरात) के वर्षा जल संचयन प्रयोग आधार पर जल संचय जन भागीदारी पहल की शुरूआत जल शक्ति अभियानः कैच द रेन अभियान के अन्तर्गत 6 सितम्बर 2024 को सूरत (गुजरात) में की गई। इस अभियान का उद्देश्य भूजल पुनर्भरण और मंडारण है, जिसे CSR, Community, Cost 3C मंत्र के माध्यम से आगे बढ़ाया गया। जल संचय जन भागीदारी की उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए समुदाय आधारित जल संरक्षण को सशक्त करने के लिए जल संचय-जन भागीदारी-2.0 लॉन्च किया गया है तथा इसका क्रियान्वयन दिनांक 01 जून 2025 से 21 मार्च 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समस्त कार्यों की गतिविधियों से सम्बन्धित समस्त सूचनाओं को जल संचय पोर्टल (https://jsactr.mowr.gov/jsjb) पर निरन्तर अपलोड कराते हुए हार्ड कापी सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई उपखण्ड आजमगढ़ को उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-22.07.2025——–