*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में छात्रवृत्ति योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————
आजमगढ़ 22 जुलाई– मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में आज हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अध्ययनरत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने एवं धनराशि वितरण को सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आजमगढ़, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, आजमगढ़, अग्रणी जिला प्रबन्धक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, आजमगढ़ एवं अन्य अधिकारीगणों के साथ जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों/प्राचार्यो द्वारा भाग लिया गया। जिसमें छात्रवृत्ति आवेदन करने की पात्रता, छात्रवृत्ति डाटा का परीक्षण एवं अग्रसारण आदि के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।
उक्त बैठक में शिक्षण संस्थाओं से अपेक्षा किया गया कि पात्र छात्रों से ओ0टी0आर0 कराते हुए छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भराये, जाय तथा आवेदन पत्रों का गहनता से परीक्षण कर छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को अग्रसारित किये जाय और आवेदन पत्रों को विद्यलाय स्तर पर लम्बित न रखें, आवेदन पत्रों के डाटा का नियमित परीक्षण करते हुए अग्रसारित किये जाय, किन्ही भी परिस्थितियों में आवेदन पत्र डाटा को विद्यालय स्तर पर लम्बित न रखे जाय, आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-22.07.2025——–