*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में पूर्वदशम् और दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू, 31 अगस्त तक आवेदन करें*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 05 अगस्त–  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री चेतन सिंह ने बताया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत दो चरणों की समय सारणी के अनुसार वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 9 व 10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11 व 12) में अध्ययनरत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन हेतु प्रथम चरण की समय सारणी निम्नानुसार निर्गत की गयी है।
उन्होने बताया कि 01 जुलाई 2025 से 05 अक्टूबर 2025 तक जनपद में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही किया जान, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना एवं मास्टर डाटा मंे सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करना है। 01 सितम्बर, 2025 से 09 सितम्बर, 2025 तक सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना है। 02 जुलाई 2025 से 30 अक्टूबर, 2025 तक छात्र/छात्राओं द्वारा रजिस्टेªशन एवं ऑनलाईन आवेदन किया जाने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्डकापी सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं पर जमा किया जाना है। 03 जुलाई 2025 से 31 अगस्त,  2025 तक छात्र/छात्रओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा। 31 अगस्त 2025 तक आवेदन करने वाले छात्रों एवं संस्था द्वारा अग्रसारित आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र छात्रों को 02 अक्टूबर, 2025 छात्रवृत्ति वितरण किया जायेगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9 व 10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11 व 12 ) से सम्बन्धित निर्धारित प्रथम चरण की समय सारणी के अनुसार दिनांक 31 अगस्त 2025 तक आवेदन करने वाले छात्रों एवं संस्था द्वारा अग्रसारित आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र छात्रों को गॉधी जयन्ती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर, 2025 को छात्रवृत्ति वितरण किया जाना है। उक्त समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-05.08.2025——–