*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-फूलपुरः-गरम तेल डालकर गंभीर चोट पहुँचाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

.थाना-फूलपुरः-गरम तेल डालकर गंभीर चोट पहुँचाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना/इतिहास-

दिनांक 05.08.2025 आवेदक रजनीश कुमार यादव पुत्र विक्रमाजीत यादव ग्राम हाजीपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 02.08.2025 समय 09.00 बजे आवेदक को शेषनरायन यादव उर्फ मन्ना यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी कासिमपुर अम्बारी के द्वारा आवेदक के मोबाईल पर फोन करके अम्बारी चौक मिष्ठान की दुकान पर बुलाया गया तथा शेषनरायन यादव उर्फ मन्ना यादव उपरोक्त के दुकान पर काम कर रहे विरजूलाल निवासी आँधीपुर मैरवा के द्वारा कढाई में से गरम तेल निकालकर प्रार्थी के ऊपर फेक दिया गया जिससे वादी के पीठ के बाये हिस्से व कन्धे व बाये साईट चेहरा तथा शरीर का अन्य हिस्सा जल गया।  जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 383/2025 धारा 61(1)/124(1) BNS पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरणः-

आज दिनांक 06.08.2025 को उ0नि0 रज्जन द्विवेदी मय हमराह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामबच्चन उर्फ बिरजूलाल पुत्र स्व बुधई आँधीपुर मैरवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को अम्बारी चौराहे के पास से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

01.  रामबच्चन उर्फ बिरजूलाल पुत्र स्व बुधई आँधीपुर मैरवा थाना फूलपुर जनपद आजमढ़ उम्र करीब 59 वर्ष ।

पंजीकृत  अभियोगः-

01.  मु0अ0सं0 383/2025 धारा 61(1)/124(1) BNS  थाना फूलपुर जनपद-आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-

01. उ0नि0 रज्जन द्विवेदी थाना फूलपुर जनपद-आजमगढ़।

02. का0 इरशाद अंसारी थाना फूलपुर जनपद-आजमगढ़।

03. का0 अऱविन्द यादव थाना फूलपुर जनपद-आजमगढ़।