*TV20 NEWS|| LUCKNOW :विद्युत विभाग जेई के ट्रांसफर के लिए अड़े मंत्रीजी…खुद ट्रांसफार्मर उतरवाने पहुंचे…और फिर!*
लखनऊ। अधिकारियों की उपेक्षा से हो रही फजीहत बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रियों का अपनी ही सरकार के खिलाफ घरने पर बैठने की होड़ लग गयी है। ताजा मामला राजधानी से सटे सीतापुर जिले का है। यहां के एक गाँव में बिजली नहीं आ रही थी। 20 दिन से ट्रांसफॉर्मर खराब था। ट्रांसफर जल गया था। योगी आदित्यनाथ की सरकार में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने बिजली विभाग के क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिये फोन किया।






