*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : युद्ध वीरों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी भाजपा, 12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान
भाजपा कार्यालय पर लालगंज भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कार्य योजना बैठक की। 12 अगस्त तक हर मंडल में तिरंगा यात्रा होगी और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। 12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान
भाजपा कार्यालय पर बुधवार को भाजपा लालगंज कमेटी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्य योजना बैठक की। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि 12 अगस्त तक हर मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, शहीदों और देश सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घरों का दौरा कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। विनोद राजभर ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा।
14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालकर, सगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा । बैठक में जिला प्रभारी मुराहु राजभर, कार्यक्रम संयोजक हनुमंत सिंह , हरीश तिवारी , प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा , अभिषेक सिंह “सोनू” , नीरज तिवारी , अशोक सिह, शैलेन्द्रनाथ यादव, अंकुर राय , संतोष यादव आदि मौजूद रहे।






