*TV 20 NEWS ||SONBHADRA: मिशन शक्ति” के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद पुलिस का प्रभावी जागरूकता अभियान-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित मिशन शक्ति टीमों व एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

🔸 प्रमुख गतिविधियां-

 

▶ महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी:

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

निराश्रित महिला पेंशन योजना

राष्ट्रीय पोषण मिशन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

आयुष्मान भारत योजना

 

▶ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार एवं पंपलेट वितरण-

 

महिला शक्ति हेल्पलाइन – 1090

महिला हेल्पलाइन – 181

पुलिस आपात सेवा – 112

सीएम हेल्पलाइन – 1076

स्वास्थ्य सेवा – 102

एम्बुलेंस – 108

साइबर हेल्पलाइन – 1930

 

🟡 जन सहभागिता एवं संवाद-

महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर युवतियों व महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी असुविधा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। आम नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

 

🔶 जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता-

सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत सतत रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे सकारात्मक सामाजिक वातावरण और जनसहभागिता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके