*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-रौनापारः-युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना-रौनापारः-युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरणः-
दिनांक 20.08.2025 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त अंकेश कुमार पुत्र मुन्नू उर्फ मुन्ना राम साकिन सरगहा सागर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 308/25 धारा 137(2),87 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता की बरामदगी, बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 64बीएनएस व 3/4पाक्सो एक्ट की बढोतरी किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 26.08.25 को उ0नि0 सुमित सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अंकेश कुमार पुत्र मुन्नू उर्फ मुन्ना राम साकिन सरगहा सागर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को ग्राम बनकटा –चुनहवा मोड़ तिराहा से समय करीब 07.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 308/25 धारा 87/137(2)/64 बीएनएस व 3/4पाक्सो एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
01. अंकेश कुमार पुत्र मुन्नू उर्फ मुन्ना राम साकिन सरगहा सागर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01.उ0नि0 सुमित सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
02.का0 विनय प्रताप सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
03.का0 नागेन्द्र यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot