थाना गम्भीरपुरः ग्रामीण महिलाओं के साथ ठगी व चोरी करने वाली 03 शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्ता ठगी व चोरी किये गये जेवरात के साथ गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 12.09.2025 को वादिनी श्रीमती रेखा कन्नौजिया पत्नी वीरेन्दर कन्नौजिया उम्र 45 वर्ष ग्राम सरायपल्टू थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उपस्थित थाना आकर तहरीर दी कि 03 अज्ञात महिलाओं द्वारा घर आकर पूजा पाठ कराने की बात करते छल व ठगी पूर्वक आवेदिका का गले का मंगल सुत्र, गले का लाकेट ,एक जंजीर तथा कान के एक जोडी झुमका तथा वादिनी के पति का जंजीर तीनो अज्ञात महिलाओं द्वारा द्वारा लेकर चली गयी है, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-272/25 धारा- 318(4) बीएनएस बनाम 03 महिला नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी द्वारा सम्पादित करते हुए अज्ञात महिलाओं के गिरफ्तारी के बावत पतारसी सुरागरसी की जा रही थी ।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 13.09.2025 को उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्ता 1.शकिना पत्नी राजू उर्फ़ नेता निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकतजनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष 2.मेहनाज पत्नी स्व. गुड्डू निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत जनपदजौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष 3.गरीबुन पत्नी आशिक निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत जनपद जौनपुर को 01अदद चेन पीली धातु 01 जोड़ी तीन पत्ती झुमका पीली धातु 1 अदद लॉकेट पीली धातु व 1 अदद मगलसूत्र पीली धातु व तीन हजार रुपये नकद के साथ समय 09.50 बजे रोहुआ शराब ठीके से 300 मीटर दूर सरायपल्टू की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ताओं का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता –
1.शकिना पत्नी राजू उर्फ़ नेता निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकतजनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष
2.मेहनाज पत्नी स्व. गुड्डू निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत जनपदजौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष
3.गरीबुन पत्नी आशिक निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0 272/2025 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहासः—
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 42/25 303(2),317(2) BNS मछली शहर जौनपुर
2. 4/25 316(2)बीएनएस फूलपुर गंगानगर प्रयागराज
3. 272/25 318(4)/317(2) बीएनएस गम्भीरपुर आजमगढ़
4. 211/25 303(2)/317(2) बीएनएस रानी की सरायं आजमगढ़
बरामदगी का विवण—
1-01 अदद चेन पीली धातु 01 जोड़ी, तीन पत्ती झुमका पीली धातु, 1 अदद लॉकेट पीली धातु व 1 अदद मगलसूत्र पीली धातु व तीन हजार रुपये नकद
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 अजीत पटेल थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
3.का.विश्वामित्र थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
4.का. रमेश यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
5.म.का.सुषमा सरोज थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़





