प्रकाशनार्थ
आजमगढ़। सभासद मोहम्मद अफजल के तत्परता से 20 वर्षो से बदहाल पड़े कटरा त्रिमुहानी स्थित नाले की समस्या से निजात मिल गया। सभासद मोहम्मद अफजल व नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर दोनों मौके पर पहुंचकर कार्यो का अवलोकन किए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के लिए दिशा-निर्देश दिये। इस कार्य के शुरू होने का श्रेय लोगों ने सभासद व जिला योंजना समिति के सदस्य मोहम्मद अफजल को दिया है।
बता दें कि कटरा तिराहे पर दशकों के पहले सड़क के बीचो बीच अंदर नाला का निर्माण हुआ था, जिसके कारण उसकी साफ सफाई नही हो पा रहा था। हल्की बारिश में ही मुहल्लेवासियों के घरों में नाली का पानी लग जाता था। उक्त समस्या के निजात को लेकर सभासद मोहम्मद अफजल लम्बे समय से नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत कर थे, लम्बे समय के बाद यह आमजनमानस से जुड़ा निर्माण कार्य शुरू हो सका, अब स्थानीय लोगों के जलजमाव की समस्या से निजात मिल सकेगा। जिससे स्थानीय जनता में खुशी दिखी। इस मौके पर पिंटू शुक्ला, अरविन्द कुमार चौरसिया, विष्णु सिंह पटेल, गुड्डू यादव, सुआल प्रसाद गोंड, शुभम साहू, प्रिंस श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे।






