*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़: प्रेमजाल में फंसाकर शादी फिर मुकदमे का डर दिखाकर वसूली का आरोप… पीड़ित पति पहुंचा एसपी दरबार!
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि एक लड़की पेशेवर तरीके से युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करती है और फिर मुकदमे के डर से मोटी रकम वसूलती है। पीड़ित ने एसपी से से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित वीरेंद्र यादव निवासी रेवरापरवेजपुर, थाना निजामाबाद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव की रहने वाली लड़की पहले युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करती है और बाद में मुकदमे के डर से मोटी रकम वसूलती है।






