*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जनपद में मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा,विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत की थीम के साथ सेवा पखवाड़ा मनायें- जिलाधिकारी
आजमगढ़ 15 सितम्बर- जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान, दिनांक-17 सितम्बर से दिनांक 02 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया है कि दिनांक 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि के दृष्टिगत स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाता रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत स्वैच्छिक और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा (एस०एच०एस०) अभियान-2017 से आयोजित किया जा रहा है। इस उपलब्धि के दृष्टिगत स्वच्छोत्सव की थीम पर दिनांक-02 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छ भारत दिवस समारोह मनायें जाने हेतु दिनांक-17 सितम्बर से दिनांक 02 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता ही सेवा (एस०एच०एस०) 2025 पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के माध्यम से स्वच्छता के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी, परम्परागत कचरा वाले चुनौतीपूर्ण स्थलों को चिन्हित करके उन्हें साफ करने का वृहद् अभियान चलाने, स्वच्छता कर्मियों के योगदान को पहचानने, पिछले दशक कि उपलब्धियों का उत्सव मनाने और सम्पूर्ण स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित की जानी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम “Whole of Government Approach” की अवधारणा पर आयोजित किया जायेगा। उन्होने कहा कि कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा आवास एवं शहरी मंत्रालय के अंतर्गत एस०बी०एम० (ग्रामीण) और एस०बी०एम० (नगरीय) के द्वारा संयुक्त रूप से सभी सम्बन्धित विभागों, संस्थाओं, संगठनों आदि के साथ आयोजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि राज्य स्तर एवं जनपद स्तर पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर 2025 से प्रारम्भ किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत गंदें/कठिन स्थलों की पहचान, मानचित्रण और समयबद्ध सफाई करायी जाये। संस्थानों/प्रतिष्ठानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की साफ-सफाई की जाए। निवारक स्वास्थ्य जांच एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु एकल खिड़की शिविर लगायें। पर्यावरण हितैषी और शून्य अपशिष्ट समारोह का आयोजन करायें। पिछले वर्षों की तरह, जब करोड़ों लोगों ने लाखों स्थलों पर एक घंटे की स्थापना सेवा हेतु स्वेच्छा से भाग लिया था। इस वर्ष भी एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान 25 सितम्बर, 2025 को प्रस्तावित है। सभी गतिविधियों को विशेष रूप से बनाए गए SHS-2025 IT पोर्टल (https://swachhatahiseva.gov.in) पर अपलोड करना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत नागरिकों, समुदायों एवं संगठनो की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जन जागरूकता, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता से सम्बन्धित प्रतियोगिताएँ, वाकथॉन, मैराथन, वृक्षारोपण इत्यादि विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। अभियान के दौरान स्वच्छ स्ट्रीट फूड चैलेंज, कचरे से कला, पुनः चक्रित उत्पादों की बिक्री एवं सांस्कृतिक उत्सव भी सम्मिलित होंगे। अभियान के संदेश को आगे बढ़ाने के लिये प्रभावशाली व्यक्तियों एवं ब्रांड एम्बेस्डर घोषित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करायी जानी है। इसके साथ ही श्रमदान के माध्यम से सम्पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की जायेगी, जिसमें स्वच्छता हेतु लक्षित इकाइयाँ अनिवार्य रूप से सम्मिलित की जायेगी। नागरिकों को श्रमदान के साथ मेगा स्वच्छता अभियान जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के सामान्य सफाई पर ध्यान केद्रित किया जायेगा। सामुदायिक परिसम्पत्तियों जैसे जल निकायों, मार्गों, वाहन स्टैण्डों/स्टेशनों, कचरा डम्पिंग स्थलों एवं आर०आर०सी० केन्द्रों इत्यादि को सम्मिलित किया जायेगा। जन भागीदारी के माध्यम से कठिन एवं गंदे स्थलों (C-T-U& Cleanliness Target Units) के समयबद्ध परिवर्तन पर जोर दिया जायेगा। प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों का स्वच्छता की गतिविधियों के माध्यम से सौन्दर्यीकरण, वृक्षारोपण, कचरे से कला आदि के माध्यम से सार्थक बदलाव किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में सबसे गंदे ब्लैक स्पॉट की पहचान किया जाए। प्रत्येक वार्ड/ग्राम पंचायत में कम से कम एक ब्लैक स्पॉट चुनें। बड़े गांवों/स्थानीय निकायों के लिए यथासंभव अधिक कठिन स्थानों का चुनाव किया जाए। इस प्रकार चिन्हित ब्लैक स्पॉट को सी०टी०यू० (स्वच्छता लक्षित इकाई) के रूप में चयनित करते हुए दिनांक-02 अक्टूबर, 2025 तक निरन्तर अभियान का संचालन किया जाये। उन्होने बताया कि एस०एच०एस० 2025 पोर्टल को विशेष रूप से सभी केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, जिलों और स्थानीय निकायों के लिए सी०टी०यू० साइटों की पहचान और मैपिंग करने के लिए वन-स्टॉप इंटर फेस के रूप में कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा तैयार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि एक बार ब्लैक स्पॉट की पहचान हो जाने के बाद, उसे साफ करने के लिए लक्षित माना जायेगा और आई०टी० पोर्टल पर स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सी०टी०यू०) या (स्वच्छता लक्षित इकाई) के रूप में मैप किया जायेगा। सभी सी०टी०यू० साइटों को साफ करके, उसकी घोषणा दिनांक-02 अक्टूबर, 2025 को की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मियों एवं सफाई कार्य में लगाये गये श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच हेतु स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सफाई मित्रों के लिये स्वास्थ्य देखभाल उपचार केन्द्र, कैम्पों को राज्य/केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के समन्वय से आयोजित कराया जायेगा। एस०एच०एस०-2025 पखवाड़े में गतिविधियाँ कराये जाने के दृष्टिगत विस्तृत निर्देश एवं मार्ग-निर्देशिका भारत सरकार द्वारा जारी की गयी है। एस०एच०एस०-2025 अभियान के दौरान संचालित समस्त गतिविधियों की सूचनाओं के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष आई०टी० पोर्टल तैयार किया गया है। जिसके लॉगिन विवरण से गतिविधियों की सूचना अपलोड की जायेगी।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्तानुसार भारत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों एवं मार्ग निर्देशिका के अनुरूप अपने-अपने विभाग में दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता ही सेवा (एस०एच०एस०)-2025 पखवाड़े का आयोजन कराने एवं 02 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छ भारत दिवस समारोह मनाये जाने हेतु समस्त सम्बन्धित को अपने स्तर से निर्देशित करते हुए अपने नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।






