*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़: बीजेपी जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने नए स्टेट हाईवे की मांग को लेकर सीएम योगी को सौंपा मांगपत्र

भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आजमगढ़ जिले में एक नए स्टेट हाईवे के निर्माण की मांग की। उन्होंने औरिहार–मेहनाजपुर–पल्हना–मेहनगर–छतवां–बिलरियागंज–महराजगंज–कम्हरिया घाट मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कर निर्माण कराने की अपील की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संदर्भ में PWD के चीफ इंजीनियर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और जनहित को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट भेजने को कहा है। यह मार्ग क्षेत्रीय विकास और आवागमन की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।