*TV20 NEWS || AZAMGHARH : समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर मासिक बैठक दिनांक- 4.10.2025 को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई*
प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर मासिक बैठक दिनांक- 4.10.2025 को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।
पार्टी ने SIR के संबंध में डिटेल चर्चा कर बूथ लेवल एजेंट बनाने B.L.A.2 पर चर्चा किया।
सभी विधानसभाओं के विधायकों को इसका प्रभारी बनाया गया। सभी विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष सह प्रभारी होंगे। भाजपा की वोट की चोरी को निष्फल करने के लिए समाजवादी पार्टी संकल्पबद्ध है।
विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व मंत्री ने कहा कि लोगों को अभी से विधानसभा में वोट बढ़ाने के कार्यों को प्राथमिकता देनी पड़ेगी अंबेडकर साहब के द्वारा दिए गए अधिकार की सुरक्षा समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।
विधायक-आलमबदी आजमी डॉ संग्राम यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी रोकने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता लामबंद हों।
भाजपा शासन व पुलिस के बल पर कार्य करना चाहती है जिससे विकास कार्य अवरूद्ध हैं।
सड़के जर्जर हो गई हैं विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बेरोजगारी व महंगाई डायन बन गई है ऐसी परिस्थितियों में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार के काले कारनामे व जन विरोधी नीतियों को बताएं।
अगली 2027 की सरकार अखिलेश यादव की होगी।
बैठक में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, करूणा कांत मौर्य, जयराम पटेल,इं. सुनील यादव, अजीत कुमार राव, लल्लन चौहान,अब्दुल्ला, शाहिद, रामप्यारे यादव, श्याम देव चौहान, विवेक सिंह,डॉ हरिराम सिंह यादव, अशोक यादव भोला, हरिश्चंद्र यादव, वसीमुद्दीन शेख, राज नारायन यादव, सोमनाथ यादव, बर्मन यादव, राम आसरे चौहान, जगदीश यादव, मनोज यादव, संतोष कुमार गौतम, राजेश यादव,सुशील आनंद, विनीत राय, इं. लालचंद यादव अनुराग यादव,आरिफ खान, जोरार खान,सिकंदर यादव, आशुतोष चौधरी, कुणाल मौर्य, दुर्गेश यादव, सुनीता सिंह, सना परवीन, गुड्डी देवी आदि नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





