*TV20 NEWS || AZAMGHARH : मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*प्रेस-नोट*

*मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

थाना कप्तानगंज अंतर्गत पटेल लाइब्रेरी, जलालपुर महाबलपट्टी में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत छात्राओं को महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में *उपाधीक्षक प्रशिक्षु अरुण पाराशर एवं थाना कप्तानगंज की मिशन शक्ति टीम* द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा डिजिटल जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

इस अवसर पर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर सतर्क रहने एवं किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

➡️ *कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को सशक्त, आत्मविश्वासी तथा सुरक्षित बनाना है, ताकि वे समाज में निर्भीक होकर अपनी भूमिका निभा सकें।*