TV 20 NEWS || BHADOHI: थाना चौरी में दिनांक 09/10.09.2025 को हुई चोरी की घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
✓थाना चौरी में दिनांक 09/10.09.2025 को हुई चोरी की घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
जनपद में थाना चौरी अंतर्गत दिनांक 09/10.09.2025 को ग्राम अमवाकला, चौरी में कम्पोजिट शाप अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान में चोरी के संबंध में पंजीकृत अभियोग से संबंधित एक बोलेरो मैक्स पिकप वाहन बिना नम्बर प्लेट व 18 पेटी अंग्रेजी शराब व 10 पेटी बीयर व ₹26000/- नगद (कुल कीमत करीब 2,36,000 रु की रिवकरी) एवं 04 अदद मोबाइल सहित 05 शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। थाना चौरी द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण के लिए श्री शुभम अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुरस्कृत किया गया।
पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण:-
थाना चौरी पर आवेदक नरेन्द्रनाथ पाण्डेय पुत्र स्व0 राम अचरज पाण्डेय नारायण कालोनी, ज्ञानपुर भदोही का अमवाकला, चौरी में कम्पोजिट शाप अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान है। दुकान में दिनांक 09/10.09.2025 की रात्रि लगभग 01 बजें दुकान का ताला तोड़कर 44 पेटी बीयर एवं 32 पेटी अंग्रेजी शराब साथ में काउन्टर से नकद राशि भी उठा कर ले गयें। दुकान में CCTV Camera भी लगा हुआ था। उसका DVR भी उठा कर ले गये। चोरी किये गये बीयर एवं शराब के मूल्य एवं नकद का विवरण अवलोकन के पश्चात सूचित करेंगे। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-142/2025 धारा 305(1), 331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण:-
श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन एवं श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.09.2025 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद ओझा, उ0नि0 गौतम कुमार, मु0आ0 अबरार अहमद, का0 अरविन्द कुमार, का0 सुरेश कुमार, का0 विकाश जायसवाल, का0 उत्कर्ष मय पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र रात्रिगस्त में कंधिया फाटक के पास मौजूद थें कि मुखबिर द्वारा सूचना दिया कि दिनांक 09/10.09.2025 की रात्रि में ग्राम अमवॉ कला स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के शटर को तोड़कर शराब व बीयर की चोरी करने वाले चोर, चोरी की गयी शराब व बीयर को बेचने की फिराक में ग्राम कछुआ बोझ की तरफ से कंधिया फाटक की तरफ आ रहे हैं। जो भदोही की तरफ जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कछुआ बोझ रोड पर मेन रोड से करीब 100 मीटर आगे बढ़कर आने वाले वाहन का इन्तजार करने के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन वाहन को रोकवाया गया। गाड़ी रूकते ही उसमें बैठे व्यक्ति भागना चाहें परन्तु वे मौके पर ही पकड़ लिए गये। पकड़े हुए व्यक्तियों से पूछा गया कि वाहन में क्या लदा है। तो गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम संजय पाल पुत्र मंगला प्रसाद पाल निवासी ग्राम डुढ़वा धर्मपुर थाना भदोही जिला भदोही उम्र 21 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से 02 अदद मोबाइल फोन तथा 5200/- रूपये नगद बरामद हुआ। दूसरे व्यक्ति से पूछने पर अपना नाम सनी पाल पुत्र रामनरायन पाल निवासी ग्राम कल्लीपुर थाना मिर्जामुराद जिला वाराणसी उम्र 22 वर्ष बताया। जिसके पास से एक अदद एंड्राइव मोबाइल तथा 5500/- रू0 नगद बरामद हुआ। तीसरे व्यक्ति से पूछने पर अपना नाम अमन कुमार यादव पुत्र महाबली यादव निवासी बरमोहनी थाना भदोही जनपद भदोही उम्र 26 वर्ष बताया। जिसके पास से 4800/- रूपया नगद बरामद हुआ। चौथे व्यक्ति ने अपना नाम सोहन यादव पुत्र लवलीन यादव निवासी पिपरीश अधारपुर थाना भदोही जनपद भदोही उम्र लगभग 21 वर्ष बताया। जिसके पास से 6000/- रूपया नगद तथा एक अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ। पाँचवें व्यक्ति से पूछने पर अपना नाम आलोक पाल पुत्र सरजू प्रसाद पाल निवासी ग्राम सिंधौरवा थाना जन्सा जनपद वाराणसी तथा मूल पता ग्राम देवरीकाट थाना घोरावल जनपद सोनभद्र बताया। जिसके पास से 4500/- रूपया नगद तथा एक अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ ।
श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना चौरी के उपरोक्त चोरी के सफल अनावरण करने वाली श्री प्रभात राय क्षेत्राधिकारी औराई के पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित पुलिस टीम का नाम :-
मु0आ0 अबरार अहमद, का0 अरविन्द कुमार, का0 सुरेश कुमार यादव ,का0 विकास जायसवाल एवं का0 उत्कर्ष थाना चौरी जनपद भदोही।






