*TV20 NEWS || AZAMGHARH :जनपद आजमगढ़: “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत अवैध नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को जेल एवं अर्थदंड की सजा*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 11.11.2025 जनपद आजमगढ़*
*”ऑपरेशन कनविक्शन”* अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध नशीला पदार्थ 495 गोली डायजापाम रखने के आरोप में जुर्म स्वीकृत के आधार पर जेल में बिताई गयी अवधि के कारावास व 10000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
थाना मुबारकपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें अवैध नशीला पदार्थ 495 गोली डायजापाम रखने के आरोप में जुर्म स्वीकृत के आधार पर जेल में बिताई गयी अवधि के कारावास व 10000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
➡ दिनांक- 27.03.2009 को वादी मुकदमा उ0नि0 रामसकल यादव थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि अभियुक्त संजय दूबे पुत्र पारसनाथ दूबे निवासी ग्राम दामोदरपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ 495 गोली डायजापाम बरामद होना ।
➡ अभियुक्ता के विरूद्ध थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 473/2009 धारा-8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्ता के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ जुर्म स्वीकृत के आधार पर ।
➡जिसके क्रम में दिनांक- 11.11.2025 को मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0-03 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय दूबे पुत्र पारसनाथ दूबे निवासी ग्राम दामोदरपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को जुर्म स्वीकृत के आधार पर जेल में बिताई गयी अवधि के कारावास व 10000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।