TV 20 NEWS || AZAMGARH : बाल दिवस पर बच्चों ने मनाया उत्साहपूर्ण समारोह

आज बाल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा यूथ के जिला अध्यक्ष राज सिंह के द्वारा विहान बालक और बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम मनाया गया।पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में उपस्थित बच्चों में मिठाई बांट कर बाल दिवस मनाया गया।

जिला अध्यक्ष राज सिंह ने कहा कि “बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चे हमारे भविष्य का आधार हैं। उनकी सुरक्षा, शिक्षा और सर्वांगीण विकास हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर हर्ष सिंह ,मन्नू गौतम सोनू यादव,प्रियांशु यादव,शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।