*TV 20 NEWSll BHADOHI : भदोही पुलिस ने 102 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया*

आज दिनांक 15.11.2025 को कुल 102 बरामद मोबाइल फोनों को रिजर्व पुलिस लाइन्स ज्ञानपुर सभागार में श्री अभिमन्यु मांगलिक , पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उनके स्वामियों को सौंपा गया। (जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 16,82,000 )। जनपद भदोही के अधीनस्थ थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर सतत प्रयास करके कुल 102 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया है ।जिसके फलस्वरूप भदोही को जोन स्तर पर गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी में प्रथम व प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान मिला है। कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार यादव थाना ज्ञानपुर द्वारा शत प्रतिशत बरामदगी किया गया जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत किया गया।