*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ*
*फर्जी मदरसे का प्रबन्धक गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का विवरण -*
दिनांक 10.02.25 को मुकदमा वादी श्री कुंवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह निरीक्षक/जांच अधिकारी राज्य विशेष अपराध अनुसंधान (EOW) मुख्यालय लखनऊ उप्र शासन के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में अस्तित्वहीन मदरसा कौमी एकता राज निस्वां कादिरपुर मिर्जापुर सिकहुला आजमगढ़ के प्रबन्धक सुहेल अहमद के विरूद्ध थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 42/25 धारा 409/420/467/468/471 IPC बनाम सुहेल अहमद पुत्र स्व0 अनवार अहमद निवासी सठियाव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
आज दिनांक 16.11.25 को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सुहेल अहमद को शेरपुर तिराहे से समय करीब 09.15am बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग–*
01. मु0अ0सं0 42/25 धारा 420/467/468/471 IPC थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
01. सुहेल अहमद पुत्र स्व0 अनवार अहमद निवासी सठियाव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 चन्द्रजीत यादव,थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव, थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
3. का0 मुकेश विश्वकर्मा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।





