*TV 20 NEWS ll BALLIA: थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस/साइबर पुलिस टीम रेवती द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में वापस कराये गये कुल 94,500/- रुपये*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-17.11.2025*

*थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस/साइबर पुलिस टीम रेवती द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में वापस कराये गये कुल 94,500/- रुपये ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय श्री मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि थाना रेवती पर पीड़ित द्वारा ऑनलाइन ठगी की सूचना दी गयी जिसके आधार पर थाना रेवती की साइबर पुलिस टीम के प्रभारी उ0नि0 श्री आशुतोष मद्धेशिया क0आ0 योगेन्द्र कुमार का0 शिवप्रसाद के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक से हुई ठगी के 94,500/- रूपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी ।

*साइबर पुलिस टीम थाना रेवती बलिया-*
1. SO श्री राजेश बहादुर सिंह थाना रेवती, जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 श्री अवनीश त्रिपाठी थाना रेवती, जनपद बलिया ।
3. क0आ0 योगेन्द्र कुमार थाना रेवती, जनपद बलिया ।
4. का0 शिवप्रसाद थाना रेवती, जनपद बलिया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*