*TV 20 NEWSll BHADOHI : यातायात पुलिस , जनपद भदोही द्वारा यातायात माह नवम्बर के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चलाकर किया गया जागरूक*
*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
*16.11.2025*
*यातायात पुलिस , जनपद भदोही द्वारा यातायात माह नवम्बर के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चलाकर किया गया जागरूक ।*
*सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहो पर बिना हेलमेट/बिना सीट बेल्ट,ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट/बिना नंबर प्लेट के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।*
आज दिनांक 16-11-2025 को *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री शुभम अग्रवाल* के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात *श्री राजीव सिंह* के नेतृत्व में ,यातायात प्रभारी, भदोही अनिल सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
*अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न चौराहों पर चलाये गये सघन चेकिंग में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट,ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट/बिना नंबर प्लेट के विरुद्ध जागरूक करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 366 दोपहिया तथा 25 चार पहिया सहित कुल 391 वाहनों का चालान किया गया व जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें और सुरक्षित रहें ।*
1. दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगायें, जिससे की किसी दुर्घटना के घटित होने पर वह सिर के गम्भीर चोट से सुरक्षित रह सकें।
2. दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां न बैठाकर न चलायें।
3. शराब इत्यादि का नशा करके वाहन न चलायें।
4. चार पहिया वाहन चालक सहित यथा सम्भव सवारी भी सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
5. वाहन चालक यथा सम्भव नियंत्रित एवं सड़को की स्पीड लिमिट में वाहन चलायें।
6. बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलायें।
7. वाहन को ओवर स्पीड से न चलायें।
8. सड़क पर सदैव अपनी बायीं दिशा में चलें।
9. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ईयर फोन आदि का प्रयोग न करें।
10. ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन न चलाये।
11. वाहन के साथ स्टंटबाजी करके न चलाये।
12. अपने वाहन में हूटर/मोडिफाइड साईलेन्सर/मानक के विपरीत तीव्र ध्वनि वाले होर्न का प्रयोग न करें।





